mptak
Search Icon

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर दिग्विजय सिंह ने ये क्या कह दिया? देखिए VIDEO

एमपी तक

ADVERTISEMENT

Congress win Madhya Pradesh Elections Digvijay Singh Rahul Gandhi MP Elections 2023
Congress win Madhya Pradesh Elections Digvijay Singh Rahul Gandhi MP Elections 2023
social share
google news

Chandrayan 3 Landing: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश और मध्य प्रदेश में पूजा-प्रार्थना का दौर चल रहा है. उज्जैन में भगवान महाकाल और इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विशेष हवन पूजन किया गया है. भगवान खजराना गणेश के मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ 11 पंडितों ने सफल लैंडिंग के लिए किया हवन पूजन कराया है. साथ ही मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सफलता की कामना की है. वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ऐसी बात कह दी है, जिससे खलबली मच गई है.

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसरो की यह योजना आज की नही है, इसको स्थापित पंडित जवाहर लाल नेहरू के सपने इंदिरा जी ने किया था इसे आगे पहुंचाने का वैज्ञानिकों ने सफल प्रयास किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी से अनुरोध है इन वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है. वेतन तो दिलवाए, वहीं उन्होंने शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि दो महीने में मंत्री क्या कर लेंगे, आचार संहिता लग जाएगी.

पूरे देश को गर्व है: सीएम शिवराज

चंद्रयान-3 पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे देश को गर्व है. मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है.

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें...

दिग्विजय ने कहा- “हमें गर्व है कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहे हैं. हम ईश्वर से उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं लेकिन अखबारों में खबरें हैं कि ऐसा करने वाले वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला है. प्रधानमंत्री को इस पर भी ध्यान देना चाहिए.” 

Loading the player...

वीडियो: एएनआई

ADVERTISEMENT

आज रचा जाएगा इतिहास

चंद्रयान 3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा- ‘आज इतिहास रचा जाएगा जब पीएम मोदी के नेतृत्व में चांद पर भारत का झंडा लहराएगा. पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. वैज्ञानिकों और सरकार की पिछले 9 साल की मेहनत आज पूरी होगी. हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। इससे भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT