लाइव
MP Election Result 2023 LIVE: बीजेपी की सुनामी जीत में भी अपनी सीट नहीं बचा पाए ये बड़े मंत्री
ADVERTISEMENT
![MP Election Result 2023 LIVE: बीजेपी की सुनामी जीत में भी अपनी सीट नहीं बचा पाए ये बड़े मंत्री Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav](https://akm-img-a-in.tosshub.com/lingo/mptak/images/liveblog/202312/shivraj_singh_chauhan-768x432.png?size=948:533)
Madhya Pradesh Election, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election counting, Madhya Pradesh election result live, Madhya Pradesh election result, Madhya Pradesh election updates, Madhya Pradesh chunav
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 06:50 PM • 03 Dec 2023
mptak
mptak - 06:47 PM • 03 Dec 2023
पिछौर सीट से हारे कांग्रेस के कद्दावर नेता केपी सिंह
पिछौर सीट बदलकर जीत की आस में शिवपुरी सीट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेता केपी सिंह चुनाव हार गए हैं. - 06:36 PM • 03 Dec 2023
नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी से चुनाव जीता
दिमनी विधान सभा से भाजपा की हुई जीत, प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर की हुई जीत. 24 हज़ार 461 मतो से जीते. बीएसपी प्रत्याशी बलबीर दंडोतिया को हराया. - 06:20 PM • 03 Dec 2023
ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल्ली बुलावा
मध्य प्रदेश मेंं बंपर जीत के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली से बुलावा आ गया है. - 05:56 PM • 03 Dec 2023
जीतू पटवारी बुरी तरह से हारे चुनाव
कांग्रेस के जीतू पटवारी का तीसरी बार नहीं चला राऊ में जादू, इस बार बीजेपी की आंधी अपनी सीट नहीं बचा पाए. - 05:53 PM • 03 Dec 2023
बीजेपी के एक और मंत्री काे मिली करारी हार
कांग्रेस की रामसिया भारती ने बीजेपी के राज्यमंत्री और उमा भारती के नजदीकी को बुरी तरह से शिकस्त दी है. - 05:33 PM • 03 Dec 2023
बीजेपी के एक और मंत्री हारे चुनाव
बीजेपी की बंपर सुनामी के बाद भी एक और मंत्री चुनाव हार गए हैं. ये मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सबसे करीबी बताए जाते हैं. उनके कोटे से ही उनको बीजेपी हमेशा टिकट देती रही है. - 05:22 PM • 03 Dec 2023
सीएम शिवराज के गढ़ सीहोर में बीजेपी ने सभी सीटें जीतीं
सीएम शिवराज सिंह चौहान के जिले सीहोर में बीजेपी ने सभी चारों सीटें जीत ली हैं. बुधनी से शिवराज 104974 से जीते, सीहोर विधानसभा से बीजेपी के सुदेश राय 37851 से जीते, आष्टा विधानसभा से बीजेपी के गोपाल सिंह 7903 वोटों से जीते, इछावर विधानसभा से बीजेपी के करण सिंह वर्मा 16346 वोटों से जीते. - 05:21 PM • 03 Dec 2023
एमपी की जनता का फैसला सिर माथे पर
mptak - 05:13 PM • 03 Dec 2023
विपक्ष में रहना भी देश सेवा: जीतू पटवारी
mptak - 05:11 PM • 03 Dec 2023
कमलनाथ ने हार स्वीकार की, तीन मिनट में खत्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कमलनाथ ने हार स्वीकार की, तीन मिनट में खत्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस की और हार स्वीकार कर ली है. - 05:07 PM • 03 Dec 2023
बीजेपी के दिग्गज मंत्री कमल पटेल हारे
मध्य प्रदेश में बीजेपी की आंधी के बीच दिग्गज मंत्री कमल पटेल हरदा सीट से 800 से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए हैं. - 04:59 PM • 03 Dec 2023
सज्जन सिंह वर्मा और दीपक जोशी हारे
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो बड़े कद्दावर नेता सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा और खातेगांव से दीपक जोशी चुनाव हार गए हैं. - 04:51 PM • 03 Dec 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की रिकॉर्ड जीत
मध्य प्रदेश के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख से ज्यादा वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. - 04:44 PM • 03 Dec 2023
बीजेपी के दबंग प्रत्याशी प्रीतम लोधी जीते
पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी 2200 से भी अधिक वोटों से जीते. उन्हें दबंग प्रत्याशी माना जाता है. - 04:42 PM • 03 Dec 2023
सिंधिया को लगा बड़ा झटका
ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी और पूर्व मंत्री माया सिंह चुनाव हार चुकी हैं. ये सिंधिया के लिए भी बड़ा झटका है. - 04:39 PM • 03 Dec 2023
कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सुरजेवाला करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
मध्य प्रदेश बुरी हार झेल रही कांग्रेस के दिग्गज कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सुरजेवाला 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. - 04:28 PM • 03 Dec 2023
पीएम मोदी ने जनता जनार्दन को किया नमन
mptak - 04:00 PM • 03 Dec 2023
CM शिवराज की पत्नी साधना सिंह और विधायक कृष्णा गौर के साथ किया डांस
mptak - 04:00 PM • 03 Dec 2023
रतलाम की सैलाना सीट से निर्दलीय जीता
सैलाना से निर्दलीय कमलेश्वर डोडियार से जीते गए हैं. उन्हें 71219, कांग्रेस को 66601 और भाजपा को 41584 मत मिले हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT