mptak
Search Icon
लाइव

Priyanka Gandhi LIVE: राजीव गांधी को याद कर भावुक प्रियंका बोलीं- मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली, ये मोदी नहीं समझ सकते

सुमित पांडेय

ADVERTISEMENT

प्रियंका गांधी पिता राजीव गांधी को लेकर मंच पर भावुक हो गईं.
morena lok sabha seat
social share
google news

MP Lok Sabha Elections Live Updates: मध्य प्रदेश के चुनावी घमासान में तीसरे फेज के चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. आज मुरैना में प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं. भिंड मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मुरैना पहुंची Priyanka Gandhi ने कहा- देश में कांग्रेस की 55 साल सरकार रही, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना गया, इनकी फिजूल की बातों में मत आना. मंच पर अपनेे पिता राजीव गांधी को याद कर प्रियंका गांंधी भावुक हो गईं. बोलीं- मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली.

प्रियंका गांधी की सभा और मध्य प्रदेश की बड़ी सियासी खबरों का पल-पल का अपडेट MP Tak आप तक पहुंचा रहा है... जुड़े रहिए.

लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।

  • 07:43 PM • 02 May 2024

    Priyanka Gandhi News: दिल्ली बॉर्डर पर लाखों किसानों ने आंदोलन किया, लेकिन पीएम ने एक न सुनी

    Priyanka Gandhi News: दिल्ली बॉर्डर पर लाखों किसानों ने आंदोलन किया, लेकिन PM मोदी ने उनकी एक बात नहीं सुनी. जब उत्तर प्रदेश का चुनाव आया और सैकड़ों किसान शहीद हो गए, तब जाकर तीन काले कानून वापस लिए. लखीमपुर में BJP के मंत्री के बेटे ने अपनी जीप से किसानों को रौंद दिया, लेकिन PM मोदी मंत्री और उनके बेटे को बचाने में लगे रहे. 

     

  • 07:39 PM • 02 May 2024

    Priyanka Gandhi LIVE: राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका

    Priyanka Gandhi LIVE: राजीव गांधी को याद कर भावुक प्रियंका बोलीं- मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली, ये मोदी नहीं समझ सकते. जनता ने लगाए “राजीव गांधी अमर रहें” के नारे, लोगों के छलके आंसू. वे हमें देशद्रोही कहें, घर से निकाल दें, संसद से निकाल दें, कुछ भी कर लें, लेकिन ये भावना हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता.

  • ADVERTISEMENT

  • 06:39 PM • 02 May 2024

    देश के पीएम कहते हैं कांग्रेस आपकी एक भैंस छीन लेगी: प्रियंका गांधी

     प्रियंका गांधी ने कहा- सुनिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जनता के सामने आकर कहते हैं, सावधान रहो कि अगर तुम्हारे पास दो भैंसे हैं तो कांग्रेस पार्टी एक भैंस छीन लेगी, बताइए देश के प्रधानमंत्री ऐसी बात बाेलते हैं. मैं मोदी जी को चैंलेंज करती हूं, कि वह यूपी और एमपी में आवारा पशुओं की समस्या को दूर करते और एक-दो भैंसे एकत्र कर गौशालाओं में रख देते.

  • 06:28 PM • 02 May 2024

    Priyanka Gandhi on PM Modi: हम डरने वाले नहीं, आवाज उठाते रहते हैं: प्रियंका गांधी

    Priyanka Gandhi on PM Modi: प्रियंका गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा- नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को दबाने की तमाम कोशिशें कर ली हैं. लेकिन.. हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं.

    ​​​​

  • 06:23 PM • 02 May 2024

    केंद्र में कांग्रेस की 55 साल सरकार रही, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना: प्रियंका गांधी

    Priyanka Gandhi on Modi Govt: प्रियंका गांधी ने मुरैना में केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा- देश में कांग्रेस की 55 साल सरकार रही, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना, फिजूल की बातों में मत आना, इन्हें पहचानोंं और वोट डालते समय अपने विवेक का उपयोग करो. 

  • 06:14 PM • 02 May 2024

    मुरैना में बोलींं प्रियंका- ये धरती है हमारे लिए हमेशा पवित्र है

    Priyanka Gandhi in Morena: प्रियंका गांधी ने कहा- ये वीरों की धरती है. आपने अपने जवान बेटों को सेना में देश की रक्षा के लिए भेजा है. इसलिए ये धरती हमारे लिए हमेशा पवित्र रहेगी.
     

     

  • ADVERTISEMENT

  • 06:11 PM • 02 May 2024

    Morena Lok Sabha Seat: प्रियंका गांधी ने कहा- यह चुनाव देश के संविधान और जनता के अधिकार को बचाने का है

    Morena Lok Sabha Seat: मुरैना में प्रियंका गांधी ने कहा- यह चुनाव देश के संविधान, जनता के अधिकार, वंचितों के आरक्षण और बच्चों के भविष्य को बचाने का चुनाव है. देश की जनता ये बात समझ गई है, इसीलिए प्रधानमंत्री जी जनता को भटकाने का जी भर प्रयास कर रहे हैं. लेकिन जनता इस बार भटकने-बहकने वाली नहीं है.

  • 06:10 PM • 02 May 2024

    Priyanka Gandhi Live: प्रियंका गांधी ने मुरैना को कहा- वीरों की धरती

    Priyanka Gandhi Live: प्रियंका गांधी ने मुरैना में कहा कि ये वीरों की धरती है. ये पवित्र धरती है. उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है. आज देश में बड़ी-बड़ी समस्याएं है. ये बात आपको समझनी होगी. 

  • 05:10 PM • 02 May 2024

    प्रियंका गांधी ने कहा- पहले तय होती थी जवाबदेही

    प्रियंका गांधी ने कहा- पहले तय होती थी जवाबदेही.

     

  • 05:09 PM • 02 May 2024

    प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में बताई सरकार की जवाबदेही

    एमपी के मुरैना आने से पहले प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में कहा- एक ज़माने में जवाबदेही नाम की चीज होती थी. मैं खुद राजीव गांधी जी के साथ जाती थी तो लोग उन्हें अपने काम के लिए डांट देते थे. लेकिन आज नेता आपको धर्म के नाम पर भड़काते हैं और वोट ले जाते हैं. क्योंकि उसे पता है कि धर्म के नाम पर वोट मिल जाएगा तो काम क्यों करना?

  • 04:51 PM • 02 May 2024

    Morena Lok Sabha Seat: जब कांग्रेस की उम्मीदों पर बसपा ने फेर दिया था पानी

    Morena Lok Sabha Seat: मुरैना लोकसभा सीट से पिछली बार भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर सांसद थे, फिर उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनने के बाद स्पीकर बन गए. मुरैना लोकसभा चुनाव में गणित बिगड़ने वाला है, क्योंकि यहां पर 10 साल में बसपा की स्थिति चंबल संभाग में बदली है. 2014 लोकसभा चुनाव में बसपा ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी थी. मुरैना-श्योपुर सीट से भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के भांजे अनूप मिश्रा को उतारा था. इस सीट पर क्षत्रिय वोट काफी प्रभावशाली है. यही वजह है कि कांग्रेस ने डॉ. गोविंद सिंह को मैदान में उतारा था. मगर बसपा ने कांग्रेस का काम बिगाड़ दिया था.

  • 04:38 PM • 02 May 2024

    MP Lok Sabha Elections: राहुल और प्रियंका की सभाएं क्या बिगाड़ देंगी ग्वालियर-चंबल में बीजेपी का गणित

    MP Lok Sabha Elections: मध्य प्रदेश में तीसरे फेज के मतदान के पहले राहुल और प्रियंका की ग्वालियर चंबल में हो रही सभाएं क्या बिगाड़ देंगी बीजेपी का गणित.

  • 03:54 PM • 02 May 2024

    Priyanka Gandhi in Morena: दो दिन पहले राहुल गांधी पहुंचे थे भिंड

    Priyanka Gandhi in Morena: प्रियंका गांधी की मुरैना में रैली से ठीक दो दिन पहले भिंड में राहुल गांधी रैली करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था.

     

  • 03:52 PM • 02 May 2024

    Priyanka Gandhi in Morena: मुरैना में जोश भरने पहुंचीं प्रियंका गांधी

    Priyanka Gandhi in Morena: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रियंका गांधी आज मुरैना पहुंच गई हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मुरैना पहुंच गए हैं. वह कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू के पक्ष में विशाल जनसभा करेंगी. 

follow on google news
follow on whatsapp

ADVERTISEMENT