कांग्रेस ने आधी रात को जारी की दूसरी लिस्ट, 3 टिकट बदले, बागी वीरेंद्र रघुवंशी का पत्ता कटा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार आधी रात को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी. दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पहली सूची में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घाेषित किए थे. इस बार 88 सीटों पर प्रत्याशी घोषित […]

MP Congress, MP Candidate Second List, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election
MP Congress, MP Candidate Second List, MP Election 2023, Madhya Pradesh Assembly Election
social share
google news

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार आधी रात को कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी. दूसरी सूची में कांग्रेस ने 88 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने पहली सूची में 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार घाेषित किए थे. इस बार 88 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं. कांग्रेस की इस दूसरी सूची में कई नाम चौंकाने वाले भी हैं. साथ ही तीन सीटों पर उम्मीदवारों के टिकट बदले गए हैं. इस तरह से अब कांग्रेस ने कुल 229 सीटों पर टिकट फाइनल कर दिए हैं. एकमात्र बैतूल जिले की आमला सीट बची है, जिस पर प्रत्याशी घोषित किया जाना बाकी है. माना जा रहा है कि ये सीट कांग्रेस ने डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के लिए छोड़ी हुई है.

कांग्रेस की इस दूसरी सूची के लिए बुधवार और गुरुवार को दिन भर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मंथन चला. समिति की बैठक में खुद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी मौजूद थीं. इसके साथ ही राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इन तीन सीटों पर बदले प्रत्याशी

जिन सीटों पर नाम बदले गए हैं. उसमें दतिया, गोटेगांव और पिछोर विधानसभा शामिल है. दतिया से अवधेश नायक का टिकट बदलकर राजेंद्र भारती को दिया गया. पिछोर से शैलेंद्र सिंह का टिकट बदलकर अरविंद सिंह लोधी को दिया. गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति का टिकट काटा गया था उनको वापस टिकट दिया गया है. इसके साथ ही छिंदवाड़ा जिले की जिन तीन सीटों पर प्रत्याशी के नाम कमलनाथ के सांसद बेटे नकुलनाथ ने घोषित कर दिए थे, उनका भी नाम इस लिस्ट में है.

यह भी पढ़ें...

कमलनाथ ने दी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं

बीजेपी के बागियों को दूसरी लिस्ट में जगह

बीजेपी से बगावत कर दलबदल करने वाले चार नेताओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है. इसमें सेमरिया से अभय मिश्रा भी शामिल हैं, जो बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. अन्य बागियों में होशंगाबाद से गिरजा शंकर शर्मा, खातेगांव से दीपक जोशी और निवाड़ी से अमित राय शामिल हैं. यहां पर कांग्रेस से आस लगाए रोशनी यादव को भी टिकट नहीं मिला, वहीं बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को टिकट नहीं मिला है.

कांग्रेस की दूसरी सूची- ये 88 नाम

1. सुमावली- कुलदीप सिकरवार
2. मुरैना- दिनेश गुर्जर
3. दिमनी- रवीन्द्र सिंह तोमर
4. अम्बाह – एससी देवेन्द्र रामनारायण सखवार
5. भिंड चौधरी राकेश चतुवेर्दी
6. गोहद – एससी केशव देसाई
7. ग्वालियर- सुनील शर्मा
8. दतिया- राजेंद्र भारती (अवधेश नायक के स्थान पर)
9. पिछोर- अरविन्द सिंह लोधी (शैलेन्द्र सिंह के स्थान पर)
10. गुना- एससी पंकज कनेरिया
11. बीना – एससी श्रीमती निर्मला सप्रे
12. खुरई- सुश्री रक्षा राजपूत
13. रहली- श्रीमती. इंजी. ज्योति पटेल
14. सागर- श्रीमती. निधि जैन
15. निवाड़ी- अमित राय
16. दमोह- अजय टंडन
17. पन्ना- भरत मिलन पांडे
18. मैहर- धर्मेश घई
19. रामपुर- बाघेलान रमाशंकर प्यासी
20. सिरमौर- रामगरीब कोल
21. सेमरिया- अभय मिश्रा
22. देवतालाब- पद्मेश गौतम
23. रीवा- राजेंद्र शर्मा
24. सीधी- ज्ञान सिंह
25. देवसर – एससी बांसमणि प्रसाद वर्मा
26. धौहानी – एसटी श्रीमती कमलेश सिंह
27. ब्यौहारी-एसटी रामलखन सिंह
28. जयसिंहनगर-एसटी नरेन्द्र मरावी
29. कोतमा सुनील सराफ
30. बांधवगढ़ – एसटी सुश्री सावित्री सिंह
31. मानपुर – एसटी तिलक राज सिंह
32. विजयराघवगढ़ – नीरज बघेल
33. मुरवारा – मिथलेश जैन
34. बहोरीबंद – सौरभ सिंह
35. जबलपुर कैंट – अभिषेक चौकसे चिंटू
36. पनागर – राजेश पटेल
37. निवास – एसटी चैन सिंह वरकड़े
38. मंडला – एसटी डॉ. अशोक मर्सकोले
39. वारसिवनी – विक्की पटेल
40. गोटेगांव – एससी नर्मदा प्रसाद प्रजापति (शेखर चौधरी के स्थान पर)
41. गाडरवारा- श्रीमती सुनीता पटेल
42. जुन्नारदेव – एसटी सुनील उइके
43. अमरवाड़ा – एसटी कमलेश शाह
44. चुराई सुजीत मेर सिंह
45. सौंसर विजय चौरे
46. परासिया – एससी सोहन वाल्मिकी
47. पांढुर्णा – एसटी नीलेश उइके
48. सिवनी-मालवा अजय बलराम पटेल
49. होशंगाबाद- गिरिजा शंकर शर्मा
50. सोहागपुर- पुष्पराज सिंह
51. पिपरिया – एससी गुरुचरण खरे
52. भोजपुर राजकुमार पटेल
53. सांची – एससी डॉ. जी.सी. गौतम
54. कुरवाई – एससी श्रीमती। रानी अहिरवार
55. सिरोंज- गगनेन्द्र रघुवंशी
56. भोपाल- उत्तर आतिफ अकील
57. भोपाल दक्षिण-पश्चिम पी.सी. शर्मा
58. गोविंदपुरा रवीन्द्र साहू
59. हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी
60. इछावर- शैलेन्द्र पटेल
61. नरसिंहगढ़ गिरीश भंडारी
62. ब्यावरा पुरषोत्तम दांगी
63. सारंगपुर – एससी श्रीमती कला महेश मालवीय
64. शुजालपुर- रामवीर सिंह सिकरवार
65. देवास- प्रदीप चौधरी
66. खातेगांव- दीपक जोशी
67. बागली – एसटी गोपाल भोंसले
68. हरसूद – एसटी सुखराम साल्वे
69. खंडवा – एससी कुन्दन मालवीय
70. नेपानगर – एसटी श्रीमती गेंदू बाई चौहान
71. बुरहानपुर सुरेंद्र सिंह शेरा
72. सेंधवा – एसटी मोंटू सोलंकी
73. पानसेमल – एसटी चंद्रभागा किराडे
74. मनावर – एसटी डॉ. हीरालाल अलावा
75. धार- श्रीमती. प्रभा गौतम
76. बदनावर- भवरसिंह शेखावत
77. इंदौर – 3 दीपक पिंटू जोशी
78. इंदौर – 5 सत्यनारायण पटेल
79. महू- रामकिशोर शुक्ल
80. उज्जैन दक्षिण- चेतन प्रेमनारायण यादव
81. बड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकी
82. रतलाम ग्रामीण – एसटी लक्ष्मण डिंडोर
83. रतलाम शहर – पारस सकलेचा
84. जावरा- हिम्मत श्रीमाल
85. मल्हारगढ़ – एस.सी.परशुराम सिसौदिया
86. गरोठ- सुभाष सोजतिया
87. नीमच- उमराव सिंह गुर्जर
88. जावद- समंदर पटेल

————————–

कांग्रेस की पहली सूची में थे ये 144 नाम

  1. श्योपुर से बाबू जंडेल
  2. विजयपुर से रामनिवास रावत
  3. सबरगढ़ से बैजनाथ कुशवाह
  4. जौरा से पंकज उपाध्याय
  5. अटेर से हेमंत कटारे
  6. लहार से गोविंद सिंंह
  7. मेहगांव से राहुल भदौरिया
  8. ग्वालियर ग्रामीण से साहब सिंह गुर्जर
  9. ग्वालियार पूर्व से सतीश सिकरवार
  10. भितरवार से लाखन सिंह यादव
  11. ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक
  12. डबरा से सुरेश राजे
  13. सेंवड़ा से घनश्याम सिंह
  14. भांडेर से फूल सिंह बरैया
  15. दतिया से अवधेश नायक
  16. करैरा से प्रागीलाल जाटव
  17. पोहारी कैलाश कुशवाहा
  18. शिवपुरी से केपी सिंह
  19. पिछोर से शैलेंद्र सिंह
  20. कोलारस से बैजनाथ यादव
  21. बमोरी से रिषि अग्रवाल
  22. चाचौड़ा से लक्ष्मण सिंह
  23. राघोगढ़ से जयवर्धन सिंह
  24. अशोकनगर से हरिबाबू राय
  25. चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान
  26. मुंगावली से यादवेंद्र यादव
  27. सुरखी से नीरज शर्मा
  28. देवरी से हर्ष यादव
  29. नरयावली से सुरेंद्र चौधरी
  30. बंडा से तरवर सिंह लोधी
  31. टीकमगढ़ से यादवेंद्र सिंह
  32. जतारा से किरण अहिरवार
  33. खरगापुर से चंदा सिंह गौर
  34. पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर
  35. महाराज पुर से नीरज दीक्षित
  36. चंदला से हरप्रसाद अनुरागी
  37. राजनगर से विक्रम सिंह नातीराजा
  38. छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी
  39. बिजावर से चरण सिंह यादव
  40. बड़ा मलहरा से रामसिया भारती
  41. पथरिया से राव बृजेंद्र सिंह
  42. जबेरा से प्रताप सिंह लोधी
  43. हटा से प्रदीप खटीक
  44. पवई से मुकेश नायक
  45. गुनौर से जीवन लाल
  46. चित्रकूट से नीलांशु चतुर्वेदी
  47. रैगांव से कल्पना वर्मा
  48. सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा
  49. नागौद से रश्मि सिंह पटेल
  50. अमरपाटन से राजेंद्र कुमार सिंह
  51. त्योथर से रमाशंकर सिंह पटेल
  52. मऊगंज से सुखवेंद्र सिंह
  53. मनगवां से बबीता साकेत
  54. गुढ से कपिध्वज सिंह
  55. चुरहट से अजय सिंह राहुल
  56. सिंहावल से कमलेश्वर पटेल
  57. चितरंगी से मानिक सिंह
  58. सिंगरौली से रेनू शाह
  59. जैतपुर से उमा धुर्वे
  60. अनूपपुर से रमेश सिंह
  61. पुष्पराजगढ़ से फुंदे लाल मार्को
  62. बढ़वारा से विजय राघवेंद्र सिंह
  63. पाटन से नीलेश अवस्थी
  64. बरगी से संजय यादव
  65. जबलपुर पूर्व से लखन घनघोरिया
  66. जबलपुर उत्तर से विनय सक्सेना
  67. जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट
  68. सिहोरा से एकता ठाकुर
  69. शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी
  70. डिंडोरी से ओमकार सिंह मरकाम
  71. बिछिया से नारायण सिंह पट्टा
  72. बैहर से संजय उइके
  73. लांजी से हिना कांवरे
  74. परसवाड़ा से मधु भगत
  75. बालाघाट से अनुभा मुंजारे
  76. कटंगी से बोधसिंह भगत
  77. बरघाट से अर्जुन सिंह काकोड़िया
  78. सिवनी से आनंद पंजवानी
  79. केवलारी से रजनीश सिंह
  80. लखनादौन से योगेन्द्र सिंह
  81. गोटेगांव से शेखर चौधरी
  82. नरसिंपुर से लाखन सिंह पटेल
  83. तेदुखेड़ा से संजय शर्मा
  84. छिंदवाड़ा से कमलनाथ
  85. मुलताई से सुखदेव पांसे
  86. बैतूल से निलय डागा
  87. घोड़ाडोंगरी से राहुल उइके
  88. भैंसदेही से धरमू सिंह
  89. टिमरनी से अभिजीत शाह
  90. हरदा से रामकिशोर डोगने
  91. उदयपुरा से देवेंद्र पटेल
  92. सिलवानी से देवेन्द्र पटेल
  93. विदिशा से शशांक भार्गव
  94. बसौदा से निशांक जैन
  95. शमशाबाद से सिंधु विक्रम सिंह
  96. बैरसिया से जयश्री हरिकिरण
  97. नरेला से मनोज शुक्ला
  98. भोपाल मध्य से आरिफ मसूद
  99. बुधनी से विक्रम मस्ताल
  100. आष्ठा से कमल चौहान
  101. सीहोर से शशांक सक्सेना
  102. राजगढ़ से बापूसिंह तंवर
  103. खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
  104. सुसनेर से भैरों सिंह बापू
  105. आगर से विपिन वानखेड़े
  106. शाजापुर से हुकुम सिंह करारा
  107. कालापीपल से कुणाल चौधरी
  108. सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा
  109. हाटपिपलिया से राजवीर सिंह बघेल
  110. मधांता से उत्तम पाल सिंह
  111. पंधाना से रूपाली बारे
  112. भीकनगांव से झूमा सोलंकी
  113. बड़वाह से नरेंद्र पटेल
  114. महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधो
  115. कसरावद से सचिन यादव
  116. खरगोन से रवि जोशी
  117. भगवानपुरा से केदार डाबर
  118. राजपुर से बाला बच्चन
  119. बड़वानी से राजन मंडलोई
  120. अलीराजपुर से मुकेश पटेल
  121. जोबट से सेना पटेल
  122. झाबुआ से विक्रांत भूरिया
  123. थांदला से वीरसिंह भूरिया
  124. पेटलावाद से बाल सिंह मेड़ा
  125. सरदारपुर से प्रताप ग्रेवाल
  126. गंधवानी से उमंग सिंहार
  127. कुछी से सुरेंद्र सिंह बघेल
  128. धरमपुरी से पांचीलाल मेड़ा
  129. देपालपुर से विशाल पटेल
  130. इंदौर-1 से संजय शुक्ला
  131. इंदौर-2 चिंतामनि चौकसे
  132. इंदौर-4 से राजा मंधवानी
  133. राऊ से जीतू पटवारी
  134. सांवेर से रीना सेठिया
  135. नागदा से दिलीप सिंह गुर्जर
  136. महिदपुर से दिनेश जैन
  137. तराना से महेश परमार
  138. घटि्टया से रामलाल मालवीय
  139. उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी
  140. सैलाना से हर्ष विजय गहलोत
  141. आलोट से मनोज चावला
  142. मंदसौर से विपिन जैन
  143. सुवासरा से राकेश पाटीदार
  144. मनासा से नरेद्र नहात

    follow on google news