mptak
Search Icon

MP: राजनीति चमकाने विधायक बांट रहे थे साड़ियां, मची भगदड़, भीड़ में दब गईं 3 महिलाएं

हेमंत शर्मा

ADVERTISEMENT

Morena News, MP Politics, Morena Politics, BJP MLA, MP BJP
Morena News, MP Politics, Morena Politics, BJP MLA, MP BJP
social share
google news

Bhind news: भिंड में भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाहा द्वारा आयोजित किए गए रक्षाबंधन महोत्सव में तीन महिलाएं साड़ी लेने के चक्कर में भीड़ में दब गई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शहर के एमजेएस ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंची थी जिनसे विधायक संजीव सिंह कुशवाहा ने राखियां भी बंधवाई.

दरअसल चुनावी साल में एक तरफ जहां शिवराज सरकार महिलाओं को बीजेपी की तरफ आकर्षित करने के लिए लाडली बहन योजना चला रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के ही विधायक संजीव सिंह कुशवाहा ने भिंड के एमजेएस ग्राउंड में मंगलवार को रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया.

एमजेएस ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में भिंड विधानसभा की हजारों महिलाएं शामिल होने के लिए पहुंची. कार्यक्रम में विधायक संजीव सिंह कुशवाहा समेत उनके पिता और पूर्व सांसद राम लखन सिंह भी मौजूद थे. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी. कार्यक्रम में राखी बांधने के अलावा साड़ी वितरण भी होना था लेकिन साड़ी वितरण के समय महिलाओं की भीड़ इतनी अधिक थी कि इस भीड़ में तीन महिलाएं दब गई और उनकी हालत खराब हो गई.

धक्का-मुक्की में दब गईं महिलाएं

जानकारी के अनुसार माधुरी, मीरा और राम कांति नाम की तीन महिलाएं बहुत अधिक भीड़ और धक्का मुक्की वजह से दब गईं जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जिला अस्पताल पहुंची महिला माधुरी ने बताया कि भीड़ बहुत अधिक थी और धक्का मुक्की हो रही थी, इसलिए वे नीचे दब गई. फिलहाल तीनों महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. भीड़ में दबने वाली महिला की परिजन ऊषा ने बताया कि वहां कोई सुविधा नहीं थी, इसलिए भीड़ में दब गई. हालांकि इस बारे में जब विधायक संजीव सिंह कुशवाहा से उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ बताता रहा.

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें...

ये भी पढ़ेंइस कांग्रेस विधायक के विवादित वीडियो ने मचाया बवाल, अब सड़कों पर उतरीं महिलाएं

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT