mptak
Search Icon

VIDEO: धरना दे रहे पीड़ितों के बीच पहुंचे दिग्विजय ने CM को फोन लगाकर कर दी ये डिमांड

लोमेश कुमार गौर

ADVERTISEMENT

हरदा विस्फोट में मुआवजे मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने धरना दे रहे लोगों के साथ बैठ गए और सीधे सीएम मोहन यादव को फोन लगा दिया. उन्होंने पीड़ित लोगों से बात की. उनके सामने रख दी बड़ी डिमांड.

social share
google news

Digvijay Singh Story: हरदा विस्फोट में मुआवजे मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने धरना दे रहे लोगों के साथ बैठ गए और सीधे सीएम मोहन यादव को फोन लगा दिया. उन्होंने पीड़ित लोगों से बात की. इसके बाद धरना स्थल से ही दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को फोन लगा दिया. फोन पर दिग्विजय सिंह ने मोहन यादव से कहा कि इस घटना में पीड़ित और जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया उन्हे उनका हक जल्द मिलना चाहिए. 

मीडिया से बातचीत दिग्विजय सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करके एनजीटी के आदेश अनुसार राशि देने की बात कही. जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन को 16 मार्च तक का समय दिया है. इस समय सीमा में राशि नहीं मिली तो हम लोग इस आंदाेलन को तेज करेंगे.

हरदा ब्लॉस्ट में 13 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के हरदा में 6 फरवरी को विस्फोट हुआ था. घटना में 13 लोगों की मौत और 300 लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से पीड़ितों को मदद दिलाने के लिए घंटाघर पर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ. 15 दिन पहले पीड़ित परिवार के 6 सदस्य और सर्व समाज से 6 लोगों ने हड़ताल शुरू की थी, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 2 लोग भूख हड़ताल पर थे और दोनों ही कांग्रेस लीडर है। इनको कांग्रेस नेता दिग्विजय ने जूस पिलाकर भुख हड़ताल समाप्त करवाई. पीड़ितों के साथ चल रहा धरना प्रदर्शन और 2 लोगों की भूख हड़ताल को समाप्त करवाने के लिए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह हरदा पहुंचे. 

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

यह भी देखे...

मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करके एनजीटी के आदेश अनुसार राशि देने की बात कही. जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है. दिग्विजय सिंह ने कह कि शासन और प्रशासन को 16 मार्च तक का समय दिया है. इस समय सीमा में राशि नहीं मिली तो हम लोग इस आंदोलन को तेज करेंगे. देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT