MP Lok Sabha Election Poll of Polls Result 2024: क्या MP में रिपीट हो रहा है 2019? 29 सीटों के पोल ऑफ पोल्स ने चौंकाया
ADVERTISEMENT
MP Lok Sabha Election Exit Poll of Polls 2024: लोकसभा चुनाव के 7वें यानी आखिरी चरण का मतदान होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. एमपी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. यहां पर पोल ऑफ पोल्स के आंकड़ों से लग रहा है कि मध्य प्रदेश में लोकसभा 2019 रिपीट हो रहा है. सभी एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो बीजेपी को इस बार 28- 29 सीटें मिलने जा रही हैं. वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.
यहां आपको बताना जरूरी है कि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को 29 में से 28 सीटें मिली थी. एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जिसमें छिंदवाड़ा की सीट पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत ली थी. इस बार जितने भी पूर्वानुमान लगे थे, उनमें ज्यादातर में कांग्रेस को एक ही सीट बताई गई थी. अब सवाल ये भी कि कांग्रेस एक सीट जीत रही है तो वह कौन सी है, क्या वह छिंदवाड़ा है या फिर दिग्विजय सिंह की सीट राजगढ़?
दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतार खेला बड़ा दांव!
यहां पर बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को चुनाव मैदान में उतार कर बड़ा दांव खेला है. माना जा रहा है कि दिग्विजय सिंह चुनाव जीत सकते हैं. उन्होंने इस चुनाव को पूरी तरह से इमोशन बना दिया था और इसे अपना आखिरी चुनाव बताया था.
ये भी पढ़ें: MP Exit Poll Result 2024 Live: एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया, क्या MP में पूरा होगा BJP का 29-0 का सपना?
ADVERTISEMENT
क्या शिवराज सिंह चौहान बनाएंगे रिकॉर्ड?
हालांकि बीजेपी ने भी सबसे लंबे समय तक मध्य प्रदेश सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा का टिकट देकर बड़ा दांव खेला. माना जा रहा है कि वह विदिशा से रिकॉर्ड वोटों से जीतने वाले हैं. उनके चुनाव मैदान में आने से बीजेपी को बड़ा फायदा पहुंचने की उम्मीद
ADVERTISEMENT
यहां देखिए सभी एग्जिट पोल के रिजल्ट
सर्वे एजेंसी | बीजेपी | कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) |
India Today- Axis My India | 28-29 | 0-1 |
ABP- CVoter | 26-28 | 1-3 |
News18 | 26-26 | 03-03 |
Chanakya | 27-29 | 00-02 |
India TV- CNX | 28-29 | 0-1 |
TV9- Polstrat | 29-29 | 0-0 |
Times Now- ETG | 28-29 | 0-1 |
Poll of Polls | 26-28 | 01-02 |
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT