सिकंदर और अकबर नहीं होंगे महान, MP के शिक्षा मंत्री ने किया इतिहास के सिलेबस में बदलाव का ऐलान

नवेद जाफरी

15 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 15 2024 7:51 PM)

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि मध्यप्रदेश की स्कूल-कॉलेज की किताबों में इतिहास नए सिरे से लिखा जा सकता है. देश के महानायकों का इतिहास फिर से लिखा जा सकता है.

Inder Singh Parmar

Inder Singh Parmar

follow google news

MP Change History Syllebus: मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही मध्यप्रदेश की स्कूल-कॉलेज की किताबों से इतिहास के कई फैक्ट बदले जा सकते हैं. इंदर सिंह परमार का साफ कहना है कि मध्यप्रदेश में अब सिकंदर और अकबर महान नहीं कहलाएंगे, बल्कि महाराणा प्रताप, चंद्रगुप्त मौर्य को महान लिखा जाएगा.

यह भी पढ़ें...

इंदर सिंह परमार ने साफ संकेत दिए हैं कि जल्द ही मध्यप्रदेश में स्कूल-कॉलेज की किताबों में देश के महानायकों का इतिहास नए सिरे से लिखा जा सकता है.

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष और तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में सिकंदर और अकबर महान नहीं होगा. इतिहास के पन्नों में अब महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा, चंद्र गुप्त महान लिखा जाएगा. हम तथ्यों के आधार पर स्कूल-कॉलेज की किताबों में इन फैक्ट को सम्मिलित करने जा रहे हैं. भारत के गौरव शाली इतिहास को लिखने जा रहे हैं. वही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला.

इतिहास के पन्नों में सिकंदर और अकबर महान नही होगा, हम बदलाव करेंगे- इंदर सिंह परमार

मिली जानकारी के अनुसार जिले के आष्टा में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदर सिंह परमार गुरुवार को पहुंचे थे. जहां उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में उच्च शिक्षा आयुष तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संबोधित करते हुए बड़ा बयान देते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय हमारे पूर्वजों को अशिक्षित कहकर अपमानित किया जाता था. इतिहास के पन्नों में हमारे पूर्वजों को लूटेरा अपराधी बताया गया. गलत इतिहास पढ़ा जाता रहा.

कांग्रेस ने भी 70 साल तक वही पुराना गुलामी का इतिहास देश में परोसा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनते ही शिक्षा के स्तर में बदलने का काम किया गया. मंत्री का कहना है कि अब इतिहास भी बदलेंगे. इतिहास के पन्नों पर अब महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा, चंद्र गुप्त महान लिखा जाएगा. अब सिकंदर और अकबर महान नही होगा. हम तथ्यों के आधार पर स्कूल और कालेज की किताबों में सम्मिलित करने जा रहे हैं. भारत के गौरव शाली इतिहास को लिखने जा रहे हैं.

हमें 2047 तक लगातार सरकार बनाना है: इंदर सिंह परमार

मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि जब तक हमारा देश समर्थ देश नहीं बन जाए, हमारे देश के साथ ही पूरी दुनिया के लोगों की भूख मिटाने वाला सामर्थ्यवान देश न बन जाए, तब तक हमें काम करते रहना हैं. इसका लक्ष्य 2047 तय किया है, इसके लिए लगातार सरकार बनाना है. मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नाली और गटर का चुनाव नहीं देश के निर्माण का चुनाव है. भारतीय जनता पार्टी का निर्माण राष्ट्र और देश के निर्माण के लिए हुआ है.

    follow google newsfollow whatsapp