पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह महात्मा गांधी की तुलना राम से करते हुए बोले, ‘जो भी गोडसे भक्त वो देशद्रोही’

विकास दीक्षित

08 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 8 2023 2:58 PM)

MP POLITICAL NEWS: कांग्रेस दिग्गज दिग्विजय सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुना में कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे. बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि ‘इस देश को बनाने में महात्मा गांधी और पं.जवाहर लाल नेहरू जैसे महापुरुषों का योगदान रहा है. मैं मानता हूं […]

guna news mp political news mp news Jaivardhan Singh mp congress

guna news mp political news mp news Jaivardhan Singh mp congress

follow google news

MP POLITICAL NEWS: कांग्रेस दिग्गज दिग्विजय सिंह के पुत्र और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुना में कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे. बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि ‘इस देश को बनाने में महात्मा गांधी और पं.जवाहर लाल नेहरू जैसे महापुरुषों का योगदान रहा है. मैं मानता हूं कि असली देशद्रोही वे लोग हैं, जो गोडसे भक्त हैं और जो गांधी भक्त हैं, वे ही लोग असली देशभक्त हैं. गोडसे में रावण था और गांधी में भगवान श्रीराम थे’. मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूछे गए सवालों के विवाद पर बचाव भी करते नजर आए.

यह भी पढ़ें...

पूर्व मंत्री ने कहा कि ‘हमें ध्यान रखना चाहिए कि जवाहरलाल नेहरू और डॉ.भीमराव आंबेडकर ने मिलकर देश को संविधान दिया. नेहरू की सोच देश को आगे बढ़ाने की थी न कि पार्टी को आगे बढ़ाने की. उन्होंने ही जनमत का सम्मान करना भी सिखाया था. आप देख लीजिए पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान को. उसको बनाने वाले थे मोहम्मद अली जिन्ना. उन्होंने ऐसा देश बनाया जहां पर 5 साल तक सरकार चलाना मुश्किल काम है. इसलिए गांधी और नेहरू को कोसने वालों को सोचना चाहिए कि वे किसके बारे में क्या बोल रहे हैं.’?

MP के खनिज मंत्री का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, मंत्री ने टि्वट कर दी जानकारी

सर्जिकल स्ट्राइक के सवालों पर उठे विवाद पर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि ‘उनके पिता ने कभी भी सेना का अपमान नहीं किया और न ही उनकी क्षमताओं पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने तो सिर्फ हमले के लिए जिम्मेदार दोषियों और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए थे. क्या इसकी जानकारी लेना हमारा अधिकार नहीं है. हमारे नेताओं ने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़के आजादी दिलाई थी. सेना का सम्मान हमारे लिए हमेंशा ही सर्वोपरी रहा है’.

प्रधानमंत्री के वीडियो का भी दिया हवाला
जयर्वधन सिंह ने कहा कि ‘उन्होंने भी वर्ष 2014 से पहले का एक वीडियो देखा था, जिसमें देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस समय हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे थे. इसलिए दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद की तरफ भी देख लेना चाहिए’. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि ‘पोलिंग बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को मजबूत और एकजुट करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है. सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी की जीत के लिए काम कर रहे हैं’.

    follow google newsfollow whatsapp