mptak
Search Icon

Dinesh Tripathi: नौसेना के नए चीफ दिनेश त्रिपाठी का MP से है खास नाता, शपथ से पहले लिया मां का आशीर्वाद

एमपी तक

ADVERTISEMENT

नौसेना के नए चीफ बने दिनेश कुमार त्रिपाठी
नौसेना के नए चीफ बने दिनेश कुमार त्रिपाठी
social share
google news

Dinesh Kumar Tripathi: भारतीय नौसेना के नए चीफ के रूप में एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कमान संभाल ली है. वे 26वें नेवी चीफ हैं. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले अपनी मां रजनी त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया. एडमिरल डीके त्रिपाठी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं.

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नौसेना स्टाफ के प्रमुख के रूप में एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया है.  दिनेश त्रिपाठी फिलहाल नौसेना के उप प्रमुख के पद पर तैनात थे, अब वे भारतीय नौसेना के प्रमुख होंगे.

ये भी पढ़ें: Satendra Singh Story: कमजोरी को बनाई ताकत और फिर...कौन हैं पद्मश्री से सम्मानित होने वाले सतेंद्र सिंह लोहिया?

मध्य प्रदेश के निवासी हैं नौसेना प्रमुख

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को हुआ था. दिनेश त्रिपाठी मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी हैं. वे रीवा के सैनिक स्कूल के छात्र भी रहे हैं. वे मातृभूमि और मां को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, इसकी झलक तब देखने को मिली, जब डीके त्रिपाठी ने नौसेना प्रमुख के रूप में शपथ लेने से पहले मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें...

मैं इसे मजबूत करूंगा- एडमिरल त्रिपाठी

नए भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में हमारी नौसेना युद्ध के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और भविष्य-प्रूफ बल के रूप में विकसित हुई है. समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियां, यह आदेश दिया गया है कि भारतीय नौसेना को शांति से समुद्र में संभावित विरोधियों को रोकने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए और ऐसा करने के लिए कहा जाने पर समुद्र में युद्ध जीतना होगा. नई प्रौद्योगिकियों को पेश करने और विकसित भारत के लिए हमारी सामूहिक खोज की दिशा में, राष्ट्रीय विकास का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनने की दिशा में, आत्मनिर्भरता' की दिशा में भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों को मैं और मजबूत करूंगा."

ये भी पढ़ें:  MP Board Result 2024 10th Topper: 10वीं की टॉपर अनुष्का अग्रवाल की मार्कशीट देख लीजिए, नंबर देख चौंक जाएंगे

ADVERTISEMENT

39 साल से कर रहे देशसेवा

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किए गए थे. दिनेश कुमार त्रिपाठी संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं. 60 साल के एडमिरल त्रिपाठी त्रिपाठी 39 साल से नौसेना में हैं.उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है. 

ADVERTISEMENT

त्रिपाठी भारतीय नौसेना के पोतों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाल चुके हैं. नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था. 

ये भी पढ़ें: नौसेना के नए चीफ का MP से है खास कनेक्शन, जानें कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी?

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT