दमोह: बुलडोजर से ढहाया दुष्कर्म के आरोपी का घर, महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान

एमपी तक

10 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 10 2023 12:38 PM)

Damoh News: दमोह जिले के रनेह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के शासकीय कब्जे पर बुलडोजर चला दिया. इस काम की बागडोर महिला पुलिस कर्मियों ने संभाली. अतिक्रमण हटाने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया […]

Rape, Crime, Damoh, Madhya Pradesh, Women, bulldozer

Rape, Crime, Damoh, Madhya Pradesh, Women, bulldozer

follow google news

Damoh News: दमोह जिले के रनेह में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी के शासकीय कब्जे पर बुलडोजर चला दिया. इस काम की बागडोर महिला पुलिस कर्मियों ने संभाली. अतिक्रमण हटाने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है, अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी कौशल किशोर चौबे के शासकीय कब्जे पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया. आरोपी ने हिनमतपटी रोड पर 7500 वर्ग फ़ीट शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा था. इसमें एक कच्चा मकान और कुछ कृषि योग्य जमीन शामिल थी. इस शासकीय भूमि की कीमत करीब 75 लाख थी. जिसे प्रशासन ने कब्जा मुक्त करा लिया है.

ये भी पढ़ें: श्योपुर: पुलिस ने किया बड़ी लूट का खुलासा, एक साथ बरामद किए 10 लाख, 3 आरोपी भी हुए गिरफ्तार

महिला पुलिस कर्मियों ने संभाला जिम्मा
इस पूरी कार्रवाई के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने बुलडोजर का जिम्मा संभाला. रनेह थाना प्रभारी प्रसीता कुर्मी, नित्या त्रिपाठी, वन्दना गौर और महमूदा बानो सहित महिला आरक्षकों ने बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की. इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और राजस्व अमला मौजूद रहा. एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह और तहसीलदार रोहित सिंह राजपूत के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. मौके पर तहसीलदार रोहित राजपूत, बिजय चौधरी और पटवारी देवेंद्र पटेल भी मौजूद रहे.

फोटो: शांतनू भरत

4 लोगों ने किया था नाबालिग से दुष्कर्म
सब इंस्पेक्टर प्रसीता कुर्मी ने बताया कि एक नाबालिग के साथ 4 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, एक आरोपी को अब गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया है. उन्होंने बताया एक आरोपी कौशल किशोर चौबे ने शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाया था, जिसे महिला बल सब इंस्पेक्टर नित्या त्रिपाठी, वंदना गौर और महमूदा बानो सहित महिला कर्मचारियों के द्वारा इस कमान को संभालते हुए अतिक्रमण को हटवाया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है.

                                                                                                                                                                                                                                             दमोह से शांतनु भारत की रिपोर्ट

    follow google newsfollow whatsapp